Tuesday, June 9, 2026

वर दे, वीणावादिनि वर दे

 



वर दे, वीणावादिनि वर दे ।

प्रिय स्वतंत्र रव, अमृत मंत्र नव
भारत में भर दे ।
वीणावादिनि वर दे ॥

काट अंध उर के बंधन स्तर
बहा जननि ज्योतिर्मय निर्झर
कलुष भेद तम हर प्रकाश भर
जगमग जग कर दे ।
वर दे, वीणावादिनि वर दे ॥

नव गति, नव लय, ताल छंद नव
नवल कंठ, नव जलद मन्द्र रव
नव नभ के नव विहग वृंद को,
नव पर नव स्वर दे ।
वर दे, वीणावादिनि वर दे ॥

वर दे, वीणावादिनि वर दे।
प्रिय स्वतंत्र रव, अमृत मंत्र नव
भारत में भर दे ।
वीणावादिनि वर दे ॥
- सूर्यकांत त्रिपाठी निराला

Friday, October 4, 2024

मोहन प्रेम बिना नही मिलता



मोहन प्रेम बिना नही मिलता चाहे करलो कोटि उपाय
मिले न जमुना सरस्वती में मिले न गंग नहाय
प्रेम सरोवर में जब डूबे प्रभु का अलख जगाय 
मोहन प्रेम बिना नहीं ......……...................
मिले न परबत में निर्जन में मिले न वन भरमाय
प्रेम बाग घूमे तो हरि को घट में ले पघराय
मोहन...................................................
मिले न पंडित को ज्ञानी को मिले न ध्यान लगाए
ढाई अक्षर प्रेम पढ़े तो नटवर नयन समाय
मोहन प्रेम बिना नही..................................
मिले न मंदिर में मूरत में मिले न ध्यान लगाय
प्रेम बिंदु दृग से टपके तो तुरत प्रकट हो जाये
मोहन प्रेम बिना नहीं ..............................

जय जय जय अम्बे (अम्बे जी की आरती )





  • जय जय जय अम्बे जय अम्बे  

  • नूतन सघन सजल रवि छवि शुम्भ निशुम्भ बधइया 
  • जोगिनी कोटि अनंत डाकिनि नाचत ता ता थैया
  • जय जय जय अम्बे जय अम्बे  

  • मुण्ड माल सिर व्यथन विराजत सब आसन सुख दइया 
  • डिमिक डिमिक डिम डामरु बाजय भूतक नाच गवैया 
  • जय जय जय अम्बे जय अम्बे  

  • शिव सनकादि आदि मुनि सेवित शुम्भp निशुम्भ बजैया 
  • शंकर यश करू विनती आरती जय जय तारणी मैया 
  • जय जय जय अम्बे जय अम्बे  


L






Sunday, February 12, 2023

गणेश पंचरत्नम

 


मुदाकरात्तमोदकं सदा विमुक्तिसाधकं
कलाधरावतंसकं विलासिलोकरंजकम ।  
अनायकैकनायकं विनाशितेभदैत्यकं
नताशुभाशुनाशकं नमामि तं विनायकम् ॥१॥


नतेतरातिभीकरं नवोदितार्कभास्वरं
नमत्सुरारिनिर्जरं नताधिकापदुद्धरम् ।
सुरेश्वरं निधीश्वरं गजेश्वरं गणेश्वरं
महेश्वरं तमाश्रये परात्परं निरन्तरम् ॥२॥

समस्तलोकशंकरं निरस्तदैत्यकुञ्जरं
दरेतरोदरं वरं वरेभवक्त्रमक्षरम् ।
कृपाकरं क्षमाकरं मुदाकरं यशस्करं
मनस्करं नमस्कृतां नमस्करोमि भास्वरम् ॥३॥

अकिंचनार्तिमार्जनं चिरन्तनोक्तिभाजनं
पुरारिपूर्वनन्दनं सुरारिगर्वचर्वणम् ।
प्रपञ्चनाशभीषणं धनंजयादिभूषणम्
कपोलदानवारणं भजे पुराणवारणम् ॥४॥

नितान्तकान्तदन्तकान्तिमन्तकान्तकात्मजं
अचिन्त्यरूपमन्तहीनमन्तरायकृन्तनम् ।
हृदन्तरे निरन्तरं वसन्तमेव योगिनां
तमेकदन्तमेव तं विचिन्तयामि सन्ततम् ॥५॥

महागणेशपञ्चरत्नमादरेण योऽन्वहं
प्रजल्पति प्रभातके हृदि स्मरन् गणेश्वरम् ।
अरोगतामदोषतां सुसाहितीं सुपुत्रतां
समाहितायुरष्टभूतिमभ्युपैति सोऽचिरात् ॥६॥

- शंकराचार्य -

Friday, September 2, 2022

भजन श्याम सुंदर का करते रहोगे



भजन श्याम सुंदर का करते रहोगे 
तो संसार सागर से तरते रहोगे 

कृपानाथ वे शक मिलेंगे किसी दिन 
जो सत्संग पथ से गुजरते रहोगे 
तो संसार सागर से तरते रहोगे .....

चढोगे ह्रदय पर सभी के सदा तुम 
जो अभिमान गिरी से उतरते रहोगे 
तो संसार...............................

न होगा कभी क्लेश मन को तुम्हारे 
जो अपनी बड़ाई से डरते रहोगे 
तो संसार .......................................

छलक ही पड़ेगा दया सिन्धु का दिल 
जो दृग बिंदु से रोज भरते रहोगे 
तो संसार....................................

Tuesday, September 14, 2021

चन्द्रशेखराष्टकम


 चन्द्रशेखराष्टकम


चन्द्रशेखर चंद्रशेखर चंद्रशेखर पहिमाम् 
चंद्रशेखर चंद्रशेखर चंद्रशेखर रक्षमाम्   

रत्नसानुशरासनं  रजतादृश्रृंग निकेतनं
 सिंजिनीकृत्पन्नगेश्वर मच्युताननसायकम्क्षि
प्रदग्धपुरत्रयं त्रिदिवालयैरभिवंदितं
 चंद्रशेखरमाश्रये  मम किं करिष्यति वै यमः 

चन्द्रशेखर चंद्रशेखर चंद्रशेखर पहिमाम् 
चंद्रशेखर चंद्रशेखर चंद्रशेखर रक्षमाम् 

पञ्चपादपपुष्पगंधपदांबुजद्वयशोभितं
भाललोचन जातपावक दग्धमन्मथ विग्रहम् 
भस्मदिग्धकलेबरं  भव नाशनं  भवमव्ययं
चंद्रशेखरमाश्रये  मम किं करिष्यति वै यमः 

चन्द्रशेखर चंद्रशेखर चंद्रशेखर पहिमाम् 
चंद्रशेखर चंद्रशेखर चंद्रशेखर रक्षमाम्  

 मत्तवारण मुख्यचर्म कृतोत्तरीय मनोहरनं
 पंकजा सन पद्मलोचन पूजीतां घृसरोरुहम् 
देविसिंधुतरंगसीकर सिक्तशुभ्रजटाधरं
चंद्रशेखरमाश्रये  मम किं करिष्यति वै यमः

चन्द्रशेखर चंद्रशेखर चंद्रशेखर पहिमाम् 
चंद्रशेखर चंद्रशेखर चंद्रशेखर रक्षमाम्  

यक्ष राज सखं भगाक्षहरं  भुजंग विभूषणं
शैलराजसुतापरिष्कृतचारुवामकलेवरम् 
क्ष्वेडनीलगलं परश्वधधारि मृगधारिनं
चंद्रशेखरमाश्रये मम किं करिष्यति वै यमः

चन्द्रशेखर चंद्रशेखर चंद्रशेखर पहिमाम् 
चंद्रशेखर चंद्रशेखर चंद्रशेखर रक्षमाम्  

कुण्डलीकृत कुण्डलेश्वर कुण्डलं वृषवाहनं
नारदादिमुनीश्वरस्तुतवैभवं भुवनेरम्
अंधकांतकमाश्रितामरपदापं शमनान्तकं
चंद्रशेखरमाश्रये  मम किं करिष्यति वै यमः

चन्द्रशेखर चंद्रशेखर चंद्रशेखर पहिमाम् 
चंद्रशेखर चंद्रशेखर चंद्रशेखर रक्षमाम्  

भेषजं भवारोगिना मखिला पदाम पहारिनम्
दक्षयज्ञ विनाशनं  त्रिगुणात्मकं  त्रिविलोचनम्  
भुक्तिमुक्ति फलप्रदं सकलाघसंघ निबरहनं
चंद्रशेखरमाश्रये मम किं करिष्यति वै यमः

चन्द्रशेखर चंद्रशेखर चंद्रशेखर पहिमाम् 
चंद्रशेखर चंद्रशेखर चंद्रशेखर रक्षमाम्  

भक्तवत्सलमर्चितं  निधिक्षयं हरिदंबरम
सर्वभूतपतिं  परात्परमप्रमेयनुत्तमम्  
सोमवारिद भूहुताशन  सोमपानिलखाकृतिं
चंद्रशेखरमाश्रये मम किं करिष्यति वै यमः

चन्द्रशेखर चंद्रशेखर चंद्रशेखर पहिमाम् 
चंद्रशेखर चंद्रशेखर चंद्रशेखर रक्षमाम्  

विश्वसृष्टिविधायिनं  पुनरेव  पालन तत्परं
संहरंतमपि  प्रपञ्चमशेष लोकनिवासिनम्  
कीडयंत  महार्निशं  गणनाथयूथसमन्वितन
चंद्रशेखरमाश्रये मम किं करिष्यति वै यमः

चन्द्रशेखर चंद्रशेखर चंद्रशेखर पहिमाम् 
चंद्रशेखर चंद्रशेखर चंद्रशेखर रक्षमाम्  

मृत्युभीतमृकंडुसुनुकृत स्तवंशिवसन्निधौ
 यत्र  कुत्र  च  यः  पढ़ेन्न हि  तस्य मृत्युभयं भवेत् 
पूर्णमायुररोग  तामखि लार्थ संपद मादरात् 
 चंद्रशेखर एव तस्य ददाति  मुक्तिमयत्नतः

चन्द्रशेखर चंद्रशेखर चंद्रशेखर पहिमाम् 
चंद्रशेखर चंद्रशेखर चंद्रशेखर रक्षमाम्  

 


Saturday, August 22, 2020

जय गणेश गणनाथ गुणाकर



जय गणेश गणनाथ गुणाकर सकल विघ्न हरो दूर हमारे 
प्रथम धरे जो ध्यान तुम्हारे तिनके पूरण कारज सारे 
लंबोदर गज बदन मनोहर कर त्रिशूल पर सोभर दानी 

जय गणेश गणनाथ गुणाकर सकल विघ्न हरो दूर हमारे 
ऋद्धि सिद्धि दोउ चंवर डोलवे मूसक बाहन परम सुखारे
ब्रह्मानंद सहाय करो नित भक्त जनो के तुम रखवाले 

जय गणेश गणनाथ  गुणाकर सकल विघ्न हरो दूर हमारे 

Sunday, August 16, 2020

नटराज स्तुति


सत सृष्टि तांडव रचयिता 
नटराज राज नमो नमः 

हे आद्यगुरु शंकर पिता 
नटराज राज नमो नमः 

गंभीर नाद मृदंगना धबके उरे ब्रह्माण्डना
नित होत नाद प्रचंडना
नटराज राज नमो नमः

सिर ज्ञान गंगा चंद्रमाँ चिदब्रह्म ज्योति ललाट माँ
विष नाग माला कंठ माँ 
नटराज राज नमो नमः 

तवशक्ति वामांगे स्थिता हे चन्द्रिका अपराजिता 
चहु वेद गाये संहिता 
नटराज राज नमो नमः

Tuesday, October 29, 2019

शरण में आये हैं हम तुम्हारी



शरण में आये हैं हम तुम्हारी, दया करो हे दयालु भगवन 
संभालो बिगड़ी दशा हमारी , दया करो हे दयालु भगवन
शरण में आये ......................................................

न हममे बल है न हममे शक्ति, न हममे साधन न हममे भक्ति 
तुम्हारे दर के हैं हम भिखारी दया करो हे दयालु भगवान 
शरण में आये ........................................................

बुरे हैं जो हम तो हैं तुम्हारे , भले हैं जो हम तो हैं तुम्हारे 
तुम्हारे होकर भी हैं भिखारी ,दया करो हे दयालु भगवान 
शरण में आये .........................................................




Tuesday, May 28, 2019

विनती सुनो हे भगवान

bhagvan-bhajan

विनती सुनो हे भगवान आज प्रभु क्या हो गया 

गिद्ध को तारो प्रह्लाद को तारो प्रह्लाद को तारो 
तारे हैं शबरी नारी आज प्रभु क्या हो गया 
विनती सुनो हे भगवान आज प्रभु क्या हो गया 

दुर्योधन गृह मेवा त्यागो प्रभु मेवा त्यागो 
त्यागे हैं गौतम नारी आज प्रभु क्या हो गया 
विनती सुनो हे भगवान आज प्रभु क्या हो गया 

मंगल मुलगुण के खान पवनपुत्र हनुमान

mangal-mulgun-ke-khan

मंगल मुलगुण के खान पवन पुत्र हनुमान 
मंगल मुलगुण के
बलवान दयावान क्षमावान हनुमान 
मंगल मुलगुण के खान................

अंग सिंदूर से लाल भुजा दोनों विशाल 
निश्छल बल दल के साथ हनुमान हनुमान 
मंगल मुलगुण के ........................

रणवीर रघुवीर प्यारे बजरंग गंभीर
संकट मोचन गंभीर महावीर महावीर 
मंगल मुलगुण के..........................

शोभे साथ रघुनाथ वो हैं त्रिभुवन के नाथ
सिया प्यारी के साथ जगत जान जान जान  

हमर विनय श्री रामचंद्र जी सँ कहबैंह यौ हनुमान


हमर विनय श्री रामचंद्र जी सँ कहबैंह यौ हनुमान 
काशी खोजलहुँ प्रयागो खोजलहुँ , कतहु नहि 
भेंटलाह राम कनेक अहाँ कहबैन्ह यौ हनुमान 
हमर विनय ............................................

चलिते चलिते पाँव थकित भेल
बाटहि में भेंटलाह राम कनिक अहाँ कहबैन्ह यौ हनुमान 
हमर विनय .............................................


जयकार आज बजरंगी का

bajrangbali-bhajan

जयकार आज बजरंगी का जो सच्चा प्रेम लगाता है 
वह भवसागर की धारा से अनायास पर हो जाता है 
जयकार आज ...............................................

लक्षमण को शक्ति लगने पर धौलागिरी कैसे लाये थे 
श्री भारत लाल को अवधपुरी में मीठे वचन सुनाये 
जयकार आज ...............................................

तुम बालपन को याद करो सूरज मुख में जब रखा 
लिख दिया सरे रामायण में नहीं और ग्रन्थ में है पाया 
जयकार आज ................................................

Saturday, January 5, 2019

सरस्वती वंदना



हे शारदे माँ हे शारदे माँ अबतो शरण में हमे तार दे माँ 

तू स्वर की देवी ये संगीत तुझसे 
हर शब्द तेरा है हर गीत तुझसे 
हम हैं अकेले हम हैं अधूरे 
अपनी शरण में हमे आज ले माँ 
हे शारदे माँ ................................

मुनियों ने समझा गुणियों ने गाया
वेदों की भाषा पुराणों की वाणी 
हम भी तो समझे हम भी तो जाने 
विद्या का हमको अधिकार दे माँ 
हे शारदे माँ .................................

तू श्वेत वर्णी कमल पे विराजे 
हाथों में वीणा मुकुट सर पे  साजे 
मन से हमारे मिटाके अँधेरे 
हमको उजालों का संसार दे माँ 
हे शारदे माँ ....................................



Monday, October 22, 2018

भद्र काली हमर कष्ट जल्दी हरु


भद्र काली हमर कष्ट जल्दी हरु
पुत्र हमहु अहाँ के पड़ल छी गरु

पाठ पूजा नहि जानि कोना हम करू
चित्त चंचल सदा ध्यान कोना धरु 
भद्र काली ............................

अम्बे हरदम अहिं के जपब हम बरु 
आस माता हमर शीघ्र पूरन करू
भद्र काली .............................

दिय दर्शन सदा निज भक्तन के बरु 
दीन बच्चाके आशा के पूरण करू
भद्र काली .............................




 
Share/Save/Bookmark