तुलसी विवाह : तुलसी पौधे को हिन्दू धर्मं में एक पवित्र पौधा माना गया है और तुलसी विवाह के दिन वृंदा देवी अर्थात तुलसी जी का विवाह विष्णुदेव या उन्ही के अवतार कृष्ण देव से कराया जाता है | यह पर्व मुख्यतः प्रदोषणी एकादशी को मनाया जाता है पर इसे प्रदोषणी एकादशी से कार्तिक पूर्णिमा के बीच किसी दिन भी मनाया जा सकता है| इस दिन एक दुल्हन के चहरे के चित्रकला को एक छड़ी से जोड़कर तुलसी के पौधे के बीच रख दिया जाता है और चूनर और अन्य सिंगर से पौधे को दुल्हन की तरह सजाया जाता है | फिर श्याम शालिग्राम से उनका विवाह रचाया जाता है | कुछ धर्मावलम्बी तुलसी जी को लक्ष्मी जी का ही रूप मानते हैं |
Tuesday, November 22, 2011
Subscribe to:
Post Comments (Atom)




0 comments:
Post a Comment